UP Election 2022: रामगोपाल यादव ने किया ऐलान मैनपुरी की करहल विधानसभा से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव…

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान अपने घर से ही लड़ेंगें विधानसभा चुनाव...

स्टार एक्सप्रेस  

लखनऊ.  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अहम ऐलान किया है कि वह मैनपुरी की करहल सीट (Karhal Seat In Mainpuri) से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने प्रेस कॅानफ्रेन्स कर कहा सपा की सरकार बनी तो आईटी (IT) सेक्टर में आने वाले समय में 22 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा इससे पूर्व के दिनों में 300 यूनिट तक बिजली फ्री और महिलाओं के लिये समाजवादी पेंशन 18000 प्रतिवर्ष देने की घोषण चुके है    रामगोपाल यादव ने ऐलान किया कि अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल से चुनाव लड़ेंगे और रिकॉर्ड तोड जीतेंगे।

मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से मुलायम सिंह यादव चुनाव जीतकर लखनऊ पहुंचे थे और अब उनके बेटे अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा का चुनाव इस सीट से लड़ने जा रहे हैं। यह सीट समाजवादी पार्टी के लिए बहुत ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। क्योंकि ज्योति यादव बाहुल्य हैं। यहां पर लगभग 1,25000 से भी ज्यादा यादव मतदाता हैं इसीलिए यह सीट समाजवादी पार्टी की पांरपरिक सीट है और पिछले कई दशको से समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है। अगर हम भाजपा की बात करें तो 2002 में पहली बार भाजपा ने इस सीट पर जीत हासिल की थी।

 

2002 से पहले भी सपा का इस सीट पर कब्जा था। लेकिन 2002 में पहली बार सोबरन सिंह यादव पूर्व केबिनेट मंत्री बाबू राम यादव के बेटे अनिल यादव को हराकर अपने कब्जे में की थी लेकिन अगले विधान सभा चुनाव में सोबरन सिंह यादव ने सपा का दामन थाम लिया था। तब से लेकर अबतक भाजपा यहां पर दोबारा खाता नहीं खोल पाई।

 

Related Articles

Back to top button