Spiritual Remedies: बर्बाद कर सकती है बुरी नज़र, बचने का असरदार तरीका यहां

Spiritual Remedies: हमारे आसपास की ऊर्जा का प्रभाव हमारे जीवन पर गहरे तरीके से पड़ता है। कई बार हम देख सकते हैं कि किसी व्यक्ति या परिवार की खुशियाँ अचानक ही ग़ायब हो जाती हैं। जानकारों के अनुसार, ये केवल एक भ्रम नहीं बल्कि एक काली शक्ति या “बुरी नज़र” का असर होता है। यह नकारात्मक ऊर्जा किसी की सुख-संपत्ति, सफलता और शांति में रुकावट डाल सकती है।

नज़र दोष (Buri Nazar) के संकेत

व्यक्ति के स्वभाव में अचानक बदलाव नज़र दोष का प्रमुख संकेत हो सकता है। किसी व्यक्ति का जो हमेशा खुश और उत्साही रहता था, अगर वह अचानक निराश, चिड़चिड़ा और थका-थका सा महसूस करने लगे, तो यह चिंता का कारण हो सकता है।

इसके अतिरिक्त, अगर कोई बिना किसी शारीरिक कारण के सिर में भारीपन या बेचैनी महसूस करता है, तो इसे भी बुरी नज़र (Nazar Dosh) का प्रभाव माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि जब नकारात्मक ऊर्जा किसी पर असर डालती है, तो उनकी आंतरिक शक्ति कम हो जाती है और वह छोटी-छोटी बातों पर भी ज्यादा तनाव महसूस करने लगता है।

प्राचीन उपाय

सूखी लाल मिर्च, समुद्री नमक और सरसों के दानों से सात बार व्यक्ति के ऊपर से उतारकर उन्हें अग्नि में डालने से तुरंत राहत मिलती है। इसके अलावा, एक सिकी हुई रोटी पर तेल लगाकर उसे चौराहे पर रखना भी एक पुराना तरीका है।

आध्यात्मिक उपाय

बार-बार नजर लगने की समस्या से निपटने के लिए “नौ मुखी रुद्राक्ष” पहनना एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। इसके अलावा, घर में “राहु यंत्र” स्थापित करने से नकारात्मक शक्तियाँ घर में प्रवेश नहीं कर पातीं।

क्या Akaal Mrityu पहले से होती है तय, प्रेमानंद महाराज ने बता दी राज की बात

दान-पुण्य

हर बुधवार को सात प्रकार के अनाजों (सप्त धान्य) का दान करने से नज़र दोष और ग्रह दोष दोनों शांत होते हैं। ये उपाय नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकता है और जीवन में सुख-शांति ला सकता है।

Related Articles

Back to top button