विधुत लाइन पर कार्य करते समय जान गंवाने वाले निविदा संविदा कर्मचारियों को दी गई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ द्वारा सभी विभिन्न जिलों में किया गया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

सुलतानपुर| उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार अग्रहरी ने बताया कि पावर कार्पोरेशन प्रबंधन द्वारा अपने स्वयं के आदेश दिनांक 15 मई 2017 का उल्लंघन कर लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटा दिया गया है जिससे कर्मचारियों की भारी कमी होने से आउटसोर्स कर्मचारियों पर कार्य का अधिक भार पड़ने, 11 के वी आउटगोइंग फिडरो पर 1 गैंग ( 1 लाइन मैन+ 1 पेट्रोल मैन/कुशल श्रमिक + 2 अकुशल श्रमिक) के स्थान पर 1 कर्मचारी को तैनात करने और अकुशल श्रमिकों से H.T/L.T लाइनों, ट्रांसफार्मरों, ब्रेकरों आदि पर कार्य कराये जाने से जहां एक तरफ दुर्घटनाओं में बड़े पैमाने पर आउटसोर्स कर्मचारियों कि मृत्यु हो रही है वहीं दूसरी तरफ उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है एवं विभाग को भारी आर्थिक क्षति पहुंच रही है जिससे सरकार कि क्षवि धुमिल हो रही है। जिसको ध्यान में रखकर उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ द्वारा 1 जून 2026 को प्रदेश के भिन्न-भिन्न जनपदों में मृतक कर्मचारियों कि आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुलतानपुर जनपद में विभिन्न विधुत उपकेंद्रो पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़े पैमाने पर कर्मचारियों द्वारा भाग लिया गया।

Related Articles

Back to top button