भाजपा किसान मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग हुआ सम्पन्न

चार विषयों पर आयोजित हुआ प्रशिक्षण वर्ग

स्टार एक्सप्रेस / संवाददाता 

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा का जिला प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को गंगवल गार्डन में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण वर्ग की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्य जिला उपाध्यक्ष आनंद पांडे ने किया। प्रशिक्षण वर्ग में चार विषयों पर आयोजित हुआ जिसमें संगठन में हमारी भूमिका, हमारा विचार परिवार, भाजपा इतिहास एवं विकास, केंद्र सरकार की किसान कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वयन एवं उपलब्धियां का सत्र चला।

जिनमें जिलाध्यक्ष भाजपा श्याम करण टेकडीवाल व श्रीनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में विषय वक्ता के रूप में पदमसेन चौधरी पूर्व सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा , किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य सुभाष पांडे मौजूद रहे।

ये भी पढ़े

लखनऊ-गोंडा पैसेंजर ट्रेन संचालन को लेकर भाकियू का अनशन जारी

प्रशिक्षण वर्ग में जिला महामंत्री भरत लाल पांडे ददुआ, नागेंद्र सिंह ,जिला उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ,पंकज सिंह ,विजय सिंह, कोषाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार मिश्र, सोशल मीडिया प्रभारी अभिषेक गुप्ता,जिला मंत्री शिवम पांडे,मिथिलेश मिश्रा,जिला कार्यसमिति सदस्य शैलेंद्र सिंह दद्दन,सूरज शुक्ला,अनुज श्रीवास्तव आदि समस्त जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष युवा मंडल महामंत्री मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button