रणवीर सिंह की फिल्म ‘सर्कस’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, देखें वीडियो

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के फैंस उन्हें हर किरदार में पसंद करते हैं। उनकी हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार होता है। अब रणवीर जल्द अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आने वाले हैं। नए अवतार से फैंस को एंटरटेन करने के लिए रणवीर पूरी तरह तैयार हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया है। फैंस को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

बात अगर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सर्कस’ की करें तो इसमें रणवीर सिंह का अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। सबसे खास बात फिल्म में दीपिका ने डांस के जलवे से फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी है। इस फिल्म का ट्रेलर कॉमेडी और मजेदार डायलॉग से भरपूर है। फैंस को जल्द ही इस एंटरटेनिंग को देखने का मौका मिलेगा। अपनी इस फिल्म में रणवीर सिंह दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

एंटरटेनमेंट का डबल डोज है ट्रेलर

कुछ दिन पहले रणवीर की फिल्म ‘सर्कस’ का टीजर रिलीज किया गया था. फैंस को वह काफी पसंद आया था. अब फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, टीजर की तरह ट्रेलर में भी फिल्म की पूरी कास्ट देखने का मौका मिला है। ये धमाकेदार ट्रेलर फैंस का दिल जीत रहा है। साथ ही दीपिका पादुकोण ने अपने लटके झटके से तो सभी को हैरान कर दिया है। रणवीर के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े भी अहम भूमिका में हैं।

 

डबल रोल में होंगे रणवीर सिंह

इस फिल्म में दर्शकों को रणवीर सिंह का ग्रैंड एक्सपीरियंस देखने का मौका मिलेगा. इस फिल्म में फैंस को एक नहीं, बल्कि दो रणवीर सिंह एंटरटेनमेंट का डबल डोल देने वाले हैं। क्योंकि इस फिल्म में रणवीर का डबल रोल में नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग और मजेदार पंजेस आपको इस ट्रेलर को देखने पर मजबूर करते हैं।

दीपिका ने बिखेरा जलवा

इस फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा जैकलीन और पूजा हेगड़े भी अपने किरदारों से दर्शकों का दिल जीत लेंगी। ट्रेलर में रणवीर सब पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। लेकिन पूरे ट्रेलर में तड़का लगाने का काम किया है दीपिका पादुकोण ने. उनकी एंट्री ने सबको हैरान कर दिया है। दीपिका की एंट्री पर फैंस सीटियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे. दीपिका ने अपने डांस का जलवा दिखाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। रणवीर-दीपिका एक बार फिर से साथ में पर्दे पर फैंस को एंटरटेन करते नजर आने वाले हैं।

ये भी पढ़े

SRK ने बर्फीले बैकग्राउंड के बीच किया खतरनाक स्टंट, देखें तस्वीरें

रोहित शेट्टी अपनी धमाकेदार फिल्मों के लिए खासतौर पर पहचाने जाते हैं। ऐसे में उनकी इस फिल्म में फैंस को काफी उम्मीदें हैं. उनकी फिल्में अक्सर बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर देती हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘सर्कस’ से वह क्या खास लेकर आने वाले हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button