सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कोसी मार्ग रामपुर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया

मंडल प्रभारी अवनी कुमार शर्मा

आज दिनांक 07 नवम्बर 2025 को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज, रामपुर में यातायात नियमों की जानकारी विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उप निरीक्षक यातायात प्रेमचंद , विश्राम सिंह तथा अजय पाल तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने, सड़क सुरक्षा के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुरोध किया कि वे स्वयं भी नियमों का पालन करें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश शर्मा ने की। कार्यक्रम का संयोजन अवधेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना का विकास करना रहा।

Related Articles

Back to top button