प्रैक्टिनर्स एसोसिएशन ने साधु-संतों,निराश्रितों को बांटे कंबल
जसवंतनगर में मकर संक्रांति पर कार्यक्रम सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर में गुरुवार को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास सिसहाट रोड मो.फकड़पुरा स्थित ज्ञान श्री डेंटल हॉस्पिटल में जसवंतनगर प्रैक्टिनर्स एसोसिएशन के बैनर तले हर वर्ष की भांति शहर के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ प्रदीप यादव और समाजसेविका एड.ममता यादव के संयोजन में एक कार्यक्रम में खिचड़ी भोज उपरांत करीब 100 से अधिक साधु संतों और 200 से अधिक निराश्रितों को शॉल व कंबल वितरण कर मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर एसोसिएशन के डॉ.स्वराज श्रीवास्तव,डॉ. पुष्पेंद्र पुरवार,डॉ.अंजना पुरवार,डॉ.योगेश ऐलानी, डॉ.अवनीश,पैथोलॉजिस्ट दीपक यादव अखिल यादव,डेंटल हॉस्पिटल के समस्त स्टाफ के अलावा प्रधान कमलेश यादव,पूर्व सभासद याहिया खान, सभासद कमल प्रकाश सत्यवती यादव, बालिस्टर यादव,सुभाष यादव समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे।
ट्रक-डंपर की टक्कर में चालक केबिन में फंसे
जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में ट्रक और डंपर की टक्कर में केबिन में फंसे दो चालकों को पुलिस और नाही के अधिकारियों ने समय रहते तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू का सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार आधी रात को पहली सड़क दुर्घटना इटावा से आगरा जाने वाली सड़क पर पुरविया होटल के आगे घटित हुई जिसमें बालू लदे डंपर के चालक गोविंद पुत्र राकेश कुमार निवासी नगला आशा थाना जसवंत नगर ने अपने आगे चल रहे ट्रक में जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे वह केविन में बुरी तरह फस गया। सूचना पर तत्काल मंडी चौकी इंचार्ज के के यादव और राष्ट्रीय राजमार्ग इंसिडेंट मैनेजर सुनीत सिंह चौहान अपनी टीम के साथ पहुंचे और केबिन में बुरी तरह फंसे चालक गोविंद को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
बताया गया है कि डंपर चालक गोविंद शराब का सेवन किए हुए था। वहीं दूसरी घटना बुधवार को ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर आगरा से इटावा जाने वाली सड़क पर एरिस्टोटल बर्ड स्कूल के आगे हुयी जिसमें आगे चल रहे मिट्टी लदे डंपर के ड्राइवर के अचानक ब्रेक लेने से पीछे आ रहा ट्रक चालक विजय पुत्र शिवराज सिंह निवासी बिरौली थाना वैदपुरा मिट्टी लदे डंपर में घुस गया जिससे ट्रक चालक शिवराज केबिन में बुरी तरह फस गया।
सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने केबिन में फंसे ट्रक चालक शिवराज को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। राहगीरों के अनुसार मिट्टी लदा डंपर चालक अजब तरीके से डंपर को चला रहा था ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे कि नींद में हो या मदिरापान किए हुए हो, हालांकि घटना कारित करने के बाद तुरंत ही डंपर मौके से फरार हो गया।



