प्रदेश के शहरों में इस बार बढ़ जाएंगे 3200 पार्षद…

यूपी निकाय चुनाव की तैयारियां तेज हैं। चुनाव में इस बार करीब 3200 वार्ड बढ़ने जा रहे हैं। इससे साफ है कि इतने शहरी पार्षद बढ़ जाएंगे।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. प्रदेश के शहरी क्षेत्रों के लिए होने वाले निकाय चुनाव में इस बार करीब 3200 वार्ड बढ़ने जा रहे हैं। इससे साफ है कि इतने शहरी पार्षद बढ़ जाएंगे। इसमें नए 110 निकायों में करीब 2500 वार्ड बताए जा रहे हैं और विस्तार होने वाले 131 क्षेत्रों में 700 के आसपास पार्षद बताए जा रहे हैं। नगर विकास विभाग के पास वार्डों की प्रारंभिक संख्या लगभग 15207 पहुंच गई है। इसमें मामूली अंतर हो सकता है।

प्रदेश में मौजूदा समय 763 निकाय हैं। इनमें 17 नगर निगम, 200 पालिका परिषद और 546 नगर पंचायतें हैं। नगर विकास विभाग को मिली रिपोर्ट के मुताबिक कुल निकायों में करीब 15207 वार्ड होने का प्रारंभिक आंकड़ा लगभग पहुंच गया है। कुछ जिलों में अभी परिसीमन का काम चल रहा है, इसकी रिपोर्ट भी आरक्षण के साथ जल्द ही आ जाएगी। इस हिसाब से माना जाए तो इस बार 15207 से अधिक वार्डों के लिए चुनाव होना तय है। पिछली बार 12007 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था।

नगर विकास विभाग ने जिलों को 4 नवंबर तक वार्डों का आरक्षण करते हुए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने को कहा था, लेकिन अभी तक सभी जिलों का प्रस्ताव उपलब्ध नहीं हो पाया है। प्रदेश के करीब 48 जिलों से वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव शासन को प्राप्त हो गया है। कुछ जिले महिला वार्ड को लेकर शासन से स्पष्टीकरण चाहते थे, वह स्थिति साफ कर दी गई है। बचे हुए जिलों को सोमवार की शाम तक अनिवार्य रूप से वार्डों के आरक्षण का प्रस्ताव देने को कहा गया है।

Also Read-

लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, समेत इन शहरों में पेट्रोल डीजल सस्ता, जानिये ताजा रेट

जिलों से वार्ड आरक्षण का प्रस्ताव मिलने के बाद शासन स्तर पर इसका परीक्षण किया जाएगा। इसके बाद जिलेवार वार्ड आरक्षण की अधिसूचना जारी करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सीटों के आरक्षण को अंतिम रूप दिया जाएगा। शासन स्तर पर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्षों की सीटों के आरक्षण पर काम चल रहा है। मेयर के लिए उच्च स्तर से अनुमति मिलने के बाद इस पर काम शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button