सुबह चेहरा क्यों सूज जाता है, शरीर देता है ये सिग्नल

Swelling on Face: सुबह चेहरे पर सूजन दिखना क्या खतरे की घंटी है? जानिए कैसे नींद की कमी और पानी की कमी आपकी सेहत पर असर डालती है और क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स।

Swelling on Face: सुबह चेहरे पर सूजन क्यों आती है? जानिए कैसे कम पानी पीना, नींद की कमी और खराब लाइफस्टाइल शरीर के संकेत बन सकते हैं और सेहत पर असर डालते हैं।

अक्सर लोग सुबह उठते ही आईने में अपना चेहरा भारी और फूला हुआ देखते हैं। कई बार इसे मामूली मानकर नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है। लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह आदत शरीर की अंदरूनी स्थिति की ओर इशारा कर सकती है।

क्यों दिखता है चेहरा भारी?

ज्यादातर लोगों को लगता है कि चेहरे की सूजन सिर्फ ज्यादा नमक खाने से होती है। जबकि असल में इसकी जड़ें डेली रूटीन से जुड़ी होती हैं। दिनभर कम पानी पीना और पूरी नींद न लेना शरीर के फ्लूइड बैलेंस को बिगाड़ देता है।

शरीर खुद देता है चेतावनी

जब शरीर में पानी की कमी होती है या हार्मोन सही तरह से काम नहीं कर पाते, तो सूजन और ब्लोटिंग जैसे बदलाव दिखाई देने लगते हैं। यह शरीर का तरीका होता है यह बताने का कि कुछ सही नहीं चल रहा।

इन्फ्लेमेशन को न करें इग्नोर

डॉक्टर्स के अनुसार इन्फ्लेमेशन सिर्फ एक लक्षण नहीं है । यह संकेत है कि शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ रहा है। अगर ये संकेत बार-बार दिखें, तो इसे हल्के में लेना नुकसानदेह हो सकता है।

छोटे बदलाव, बड़ा फायदा

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है कि रोज़मर्रा की आदतों पर ध्यान दिया जाए । पर्याप्त पानी पीना शरीर को डिटॉक्स करता है। अच्छी नींद हार्मोन बैलेंस में मदद करती है। हेल्दी डाइट और संतुलित जीवनशैली से कई समस्याओं को रोका जा सकता है ।

smart phone health: ये 5 आदतें छोड़े आज ही छोड़े, नहीं आपको मोबाइल बन जाएगा डिब्बा

अच्छी दिनचर्या अपनाकर चेहरे की सूजन से बचा जा सकता है। नियमित नींद और एक्टिव लाइफस्टाइल न सिर्फ चेहरे बल्कि पूरी सेहत को बेहतर बनाती है।

Related Articles

Back to top button