रैन बसेरा के सामने एक व्यक्ति की हुई संदिग्ध मौत: हड़कंप

रैन बसेरा के समीप कई दिनों से खुले में सर्दी से ठिठुरते देखा गया मृतक

भरथना,इटावा। भरथना रेल और तहसील समेत कोतवाली पुलिस प्रशासन में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब भरथना रेलवे स्टेशन परिसर और स्टेशन रोड पर कई दिनों से गलन भरी कपकपाती सर्दी के बीच खुले में विचरण कर रहे एक वृद्ध की रैन बसेरा के सामने बुझे पड़े अलाव के सामने संदिग्ध मौत हो गई।

सर्दी के ठिठुर कर मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया,और आनन फानन में तहसीलदार दिलीप सिंह,राजस्व कर्मी, पुलिस बल के साथ भरथना क्राइम इंस्पेक्टर अरिमर्दन सिंह,रेलवे पुलिस फोर्स, जीआरपी सहित नगर पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह रामजी भदौरिया घटना स्थल पर पहुंच गए।

पुलिस को जामा तलाशी पर मृतक वृद्ध की जेब से दस्त रोकने की कुछ टेबलेट और एक डायरी सहित आधार कार्ड मिला है,जिसमें राजा राम 62 बर्ष पुत्र कल्लू सिंह,जनपद फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश लिखा है।

पुलिस को डायरी में मिले एक चिकित्सक के नम्बर पर मृतक की शिनाख्त कराने पर पता चला कि वृद्ध अस्थमा रोग से ग्रसित था,उसका इलाज चल रहा था।

रेलवे स्टेशन के आस पास के लोगों ने बताया कि उक्त वृद्ध पिछले तीन चार दिनों से रेलवे परिसर और स्टेशन रोड पर विचरण कर रैन बसेरा के सामने अलाव के सहारे बैठा रहता था,सुबह मृत अवस्था में देख प्रशासन को सूचित किया गया

फिलहाल आरपीएफ जवानों ने मृतक वृद्ध के शव को कब्जे में लेकर मुख्यालय भेज दिया है और मृतक के परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन ने बताया कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

Related Articles

Back to top button