धूमधाम से मनाया गया शनि देव मंदिर का वार्षिक उत्सव

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा
रामपुर। विधि विधान हवन पूजन के साथ भंडारे का किया गया आयोजन। रामपुर। मोहल्ला चौकी हजियानी स्थित श्री शिव शक्ति भक्त मण्डल के द्वारा आयोजित शनि देव मन्दिर स्थापना दिवस बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर सर्वप्रथम मन्दिर के प्रांगण में मन्दिर संस्थापक जगदीश कुमार बरनवाल व सभी सदस्यों के द्वारा हवन का कार्यक्रम पंडित विष्णु शर्मा द्वारा सुबह 06 बजे सभी विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना के साथ किया गया।
महिलाओं के द्वारा भजन-कीर्तन किया गया तत्पश्चात विश्व कल्याण की भावना के साथ सभी उपस्थित लोगो ने आहुतियां दी। महिलाओं द्वारा भजन-कीर्तन कर शनिदेव का गुणगान किया, दोपहर 12 बजे से भण्डारा का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों व भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मन्दिर संस्थापक जगदीश कुमार बरनवाल ने बताया की विगत कई वर्षो से श्री शिव शनि देव मन्दिर, चौकी हजियानी रामपुर पर शनिदेव मन्दिर स्थापना से लेकर आज तक मन्दिर में प्रत्येक वर्ष हवन कराते हुए श्री शनि देव भगवान का भण्डारा कराया जाता है, जिसमें रामपुर जनपद के साथ-साथ बाहर से भी काफी भक्त उपस्थित रहते है। आज के कार्यक्रम में रवि अग्रवाल, दिनेश कुमार, रमेश चन्द्र तुरैहा, राजा, गौरव गुप्ता, गौरव, सौरभ, कमल कुमार तुरैहा, शिब्बू, राघव, मोहित, मूलचन्द्र, कृष्णा, अमन, यश, अरविन्द कुमार आदि मण्डल के कार्यकर्ता व सदस्य उपस्थित रहे।



