हरचंदपुर में आयोजित हुआ बाबा बर्फानी का भण्डारा

रायबरेली। जोगी तेरा रूप निराला, अमरनाथ में डेरा डाला…बस इसी कुछ भाव के साथ बाबा अमरनाथ की यात्रा करने पहुंचें बाबा बर्फानी के भक्तों की तरफ से वहां से लौटकर आने पर विशाल भंडारा कराया गया। हरचंदपुर कस्बे में विशाल भण्डारे का आयोजन शनिवार को किया गया।
शिव शक्ति मानव सेवा मण्डल की तरफ से कस्बे में हनुमान कुटी के पास आयोजित 16वें भण्डारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे में पहुंचकर मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र अवस्थी, पंकज मिश्रा, विपिन अवस्थी, रामराज गिरी, गंगेश चौरसिया, जगदीश सेनानी, जय जीवनानी, महेश राजपाल ने पहुंचकर भण्डारे में प्रसाद ग्रहण किया। विशाल भण्डारे को सफल बनाने में राजकुमार शुक्ला, सोनू सिंह, प्रभाकर, संजय, राजेंद्र साहू, आशीष, शैलेंद्र, बब्लू सिंह, शिवम, आशुतोष मिश्रा, अवधेश, श्रवण कुमार, अरविंद द्विवेदी, लक्ष्मीशंकर, डॉ0 निर्मल मिश्रा, आर्य, मुन्ना, संजय हलवाई, बंसत गुप्ता, मंगमलाल सोनी, कौशल मिश्रा, जय नारायण साहू, सुनील, आलोक, रिकूं कश्यप, रामरतन यादव, कमलेश, संतोष सेठ, भूपेंद्र, अरूण सिंह, गुड्डू का योगदान रहा।



