हाईवे पर वाहन की टक्कर से युवक की मौत

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग से सर्विस रोड की तरफ सिसहाट रोड के किनारे स्थित एक उत्सव गार्डन के पास शनिवार देर रात लगभग दो बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने हाइवे पर जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह मौके पर ही गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक दम तोड़ चुका था।मृतक की पहचान जीतपाल (26) पुत्र भजनलाल निवासी बिहारी भटपुरा थाना सैफई के रूप में हुई है। मौके पर पहुँचे सिटी इंचार्ज मनीष कुमार व ललित चतुर्वेदी ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी खंगालने के साथ राहगीरों से भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button