यादव बीज भंडार का प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया उद्घाटन

सुलतानपुर- जयसिंहपुर क्षेत्र के ग्राम भिदूरा में मंगलवार को यादव बीज भंडार का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनहित पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं अमर सृष्टि अखबार के प्रधान संपादक अनिल सिंह ने फीता काटकर शुभारंभ किया। उद्घाटन के उपरांत मुख्य अतिथि अनिल सिंह ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता किसानों की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है।

ऐसे कृषि भंडार ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को समय पर सही मूल्य पर सामग्री उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने पर केंद्रित योजनाओं और आधुनिक खेती के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम में अभिषेक सिंह (पत्रकार), पंकज यादव, अनिल जायसवाल (पत्रकार), अरविंद यादव (पत्रकार), रेनू तिवारी जिला उपाध्यक्ष (महिला मोर्चा) सुल्तानपुर, रामजियावन, सौरभ यादव, कन्हैया, अशोक यादव, लकी यादव, सूरज यादव, अरुण सिंह, स्वदेश श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही. उपस्थित लोगों ने नए बीज भंडार के खुलने पर संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button