सगे भाई भिड़े:देवर ने भाभी पर लगाया आरोप

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र के बहारपुर गांव के मजरा मिराय कोठी में जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला मारपीट तक पहुंच गया। पीड़ित युवक ने अपनी भाभी पर हाथ और गुप्तांग पर काटने का आरोप लगाते हुए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार,14 जुलाई को अरुण कुमार और उनकी पत्नी सीमा देवी का अपने छोटे भाई दीप सिंह से मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई।
आरोप है कि मारपीट के दौरान भाभी ने अपने देवर दीप सिंह के हाथ और गुप्तांग पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर भाई और भाभी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।



