तेज रफ्तार ऑटो बम्बा में पलटा, घायल होने से बाल बाल बचीं सवारियां

जसवंतनगर,इटावा। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत नगर से बलरई जाने वाले मार्ग पर बुधवार रात करीब 10 बजे सुंदर की मड़ैया के सामने तेज रफ्तार एक ऑटो अनियंत्रित होकर बंबा में पलट गया।
राहगीरों के अनुसार ऑटो में सवारियों के रूप में तीन युवक और एक महिला समेत कुल 4 सवारियां सवार थे। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही ऑटो सवार बंबा से ऑटो बाहर निकालकर मौके से भाग गए। बताया गया कि कुछ देर बाद वही ऑटो राजपुर गांव के पास बंबा किनारे फिर पलट गया। घटना के बाद ऑटो सवारों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी।



