मोहित की लोकप्रियता को देखकर बौखलाए विपक्षी, फाड़ रहे पोस्टर

रायबरेली। पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही चुनावी रणबांकुरे मैदान पर अपने-अपने पोस्टर लगाने चालू कर दिए हैं और वहीं साथ-साथ मतदाताओं से संपर्क करना तेज कर दिया है। इसका जीता जागता उदाहरण सपा नेता जिला पंचायत प्रत्याशी खीरों प्रथम से मोहित यादव ने गांव-गांव घर- घर जा जाकर लोगों से मिलना चालू कर दिया है और क्षेत्र में पोस्टर लगाना चालू कर दिया है!
गौरतलब है कि एक छोटे से परिवार से निकलकर युवा जिला पंचायत प्रत्याशी मोहित यादव का हौसला अफजाई करने के बजाय विरोधियों ने उनके पोस्टर फाड़ना चालू कर दिए हैं अपनी राजनीति में एक अलग पहचान बना रहे, जिला पंचायत प्रत्याशी मोहित यादव की लोकप्रियता और चकाचौंध को देखकर बौखलाए विपक्षी पार्टियों के लोगों ने मोहित यादव के पोस्टर को फाड़ कर अपनी खीझ निकाल रहे है।
मोहित यादव की लगातार बढ़ रही लोकप्रियता और राजनीतिक कद से बौखलाए विरोधियों ने इतनी गंदी राजनीति व मानसिकता एक बार फिर बेनकाब होती नजर आ रही हैं।
यादव की बढ़ती लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियों में खलबली मच रही है इसका जीता जागता उदाहरण क्षेत्र में फाड़ी गई होर्डिंग अपने आप में सब कुछ बया कर रही है। कि जब भी कद सम्मान बढ़ता है तो आपके प्रति ईर्ष्या और बढ़ती जाती है इससे अनुमान लगाना चाहिए कि आपका कहीं ना कहीं कद और बढ़ रहा है इस होर्डिग को फाड़ना यह शुभ संकेत है कि मोहित यादव का वर्चस्व जरूर बढ़ रहा है तभी विपक्षी पार्टियों द्वारा इस तरह की हरकत की जा रही है यही नहीं पोस्टर फाड़ने के पीछे चुनाव हारने का डर सता रहा है।
इसलिए बैनर और पोस्टर फाड़े जा रहे हैं। ताकि युवा प्रत्याशी कहीं चुनाव जीतकर उनकी बनी बनाई फिजा को बर्बाद ना कर दे और चुनाव जीत जाए। इसके चलते युवा प्रत्याशी मोहित यादव के पोस्टर फाड़े जा रहे हैं।



