Karwa Chauth: आपके शहर में कितने बजे दिखेगा चांद? यहां मिलेगी पूजा के सबसे शुभ मुहूर्त की पक्की जानकारी

Karwa Chauth 2026: हिंदू धर्म में सुहागिन महिलाओं के लिए करवा चौथ का व्रत सबसे खास और पवित्र माना जाता है। अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखद वैवाहिक जीवन की कामना के साथ महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद अर्घ्य देकर पारण करती हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी 29 अक्टूबर (गुरुवार) को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा।
ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार का करवा चौथ बेहद शुभ और फलदायी है क्योंकि तुला राशि में बुध और शुक्र के एक साथ होने से ‘लक्ष्मी-नारायण’ नाम का राजयोग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा अपनी उच्च राशि वृषभ में विराजमान रहेंगे जो व्रती महिलाओं को अखंड सौभाग्य और शुभ फल प्रदान करेगा। करवा चौथ के दिन शाम के समय भगवान श्रीगणेश, शिव-पार्वती और करवा माता की पूजा का विशेष विधान है।
शुभ मुहूर्त जानें
29 अक्टूबर को पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त शाम 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। सुहागिनों को विधिवत पूजा-अर्चना के लिए कुल 1 घंटे 18 मिनट का समय मिलेगा। शास्त्रों के अनुसार करवा चौथ की कथा सुने बिना यह व्रत अधूरा माना जाता है इसलिए पूजा के दौरान कथा का श्रवण अवश्य करें। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सभी महिलाओं को रात में चांद के दीदार का बेसब्री से इंतजार रहता है।
भूलकर भी न करें इन 4 लोगों की मदद; चाणक्य नीति की चेतावनी, पछतावे के सिवा कुछ नहीं मिलेगा
चंद्रोदय का समय भौगोलिक स्थिति के कारण अलग-अलग शहरों में भिन्न होता है। इस बार करवा चौथ पर देश की राजधानी दिल्ली में रात करीब 8 बजकर 17 मिनट पर चांद दिखाई देने की संभावना है।
वहीं मध्य प्रदेश के इंदौर में चंद्रोदय रात 8:34 से 8:39 बजे के बीच हो सकता है। मौसम खराब होने, धुंध या आसपास ऊंची इमारतों की वजह से आपके इलाके में चांद दिखने में कुछ मिनटों का मामूली अंतर आ सकता है इसलिए अपने शहर के स्थानीय पंचांग के अनुसार ही चंद्रमा को अर्घ्य देकर अपना निर्जला व्रत पूर्ण करें।



