जन्मदिन की खुशी में सपा अधिवक्ता खो बैठे होश

तिलक वंदन करने की जगह चित्र पर पहना डाली माला,और अर्पित कर दिए पुष्प

भरथना,इटावा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस के अवसर पर सपाईयों ने केक काटा और मिष्ठान वितरित कर उनके जन्मदिन की खुशियां साझा की। बुधवार को भरथना तहसील बार एसोसियेशन के तत्वाधान में अधिवक्ता सभागार में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। और सपा अधिवक्ता अपने प्रिय नेता के जन्मदिन की खुशी में अपना होश खो बैठे,जिसमें सपा मुखिया के चित्र पर माला पहनादी और पुष्प भेंटकर लड्डू वितरण कर डाले।

जबकि अधिवक्ताओं को उनके चित्र पर तिलक बंदन कर खुशी का इजहार करना चाहिए था। अधिवक्ताओं द्वारा ऐसा कार्य करने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं गर्म हो गईं हैं।
अधिवक्ताओं ने प्रेस को बतौर प्रमाण एक फोटो और विज्ञप्ति प्राप्त कराई है। इस मौके पर सपा अधिवक्ता सुभाष चन्द्र यादव,महावीर सिंह यादव, राजकुमार तिवारी,सुबोध यादव,नरेन्द्र वर्मा,सुरेश चन्द्र यादव सहित कई अधिवक्ताओं ने अपने नेता को आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिवस पर नगर पालिका परिषद के सभागार में सपा सभासदों ने अपने नेता के चित्र पर तिलक वन्दन करके व केक काट व मिष्ठान वितरित कर उनके जन्मदिवस की खुशियां मनाईं। इस मौके पर सभासद व सपा समर्थक शिवराम सिंह यादव,शिवा यादव,निहालुद्दीन,पम्मी यादव,राजेश यादव,अर्जुन सिंह,सीटू यादव,राजीव तिवारी,वीरेन्द्र कुमार,रमेश चन्द्र कठेरिया,मुनुआ यादव आदि की मौजूदगी उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button