जन्माष्टमी पर सपा ने किया पौधारोपण, जनसमस्याओं पर अभिषेक गर्ग ने सुनीं शिकायतें

गाजियाबाद। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समाजवादी पार्टी की ओर से स्थानीय गांधीनगर पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सपा के प्रदेश सचिव अभिषेक गर्ग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पार्क में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा स्थानीय नागरिकों से संवाद कर क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं एवं जनसमस्याओं की जानकारी ली।

कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण से हुई। इस दौरान अभिषेक गर्ग ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की प्रेरणा देता है। ऐसे पावन अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन का संदेश देना बेहद जरूरी है। उन्होंने युवाओं और क्षेत्रवासियों से पर्व-त्योहारों पर पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण की भी अपील की।

पौधारोपण के बाद आयोजित बैठक में स्थानीय निवासियों ने साफ-सफाई, बिजली-पानी की आपूर्ति, सड़कों की खराब स्थिति और पार्कों के रखरखाव सहित विभिन्न समस्याएं प्रदेश सचिव के समक्ष रखीं। अभिषेक गर्ग ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि “जनहित और जनसेवा ही हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी क्षेत्र का विकास तभी संभव है, जब नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं सुचारू रूप से मिलें। रामनगर की प्रत्येक जनसमस्या के त्वरित समाधान और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम निरंतर संघर्षरत रहेंगे। संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।”

कार्यक्रम में एसबी सिंह, सुनहरी लाल, यू.एस. भार्गव, प्रदीप मित्तल, सोनू शर्मा, सोमू शर्मा, दिवाकर भार्गव, संजीव अजमानी, अमित समानिया, सुनील चाचा, अमित छानना, सुरेंद्र टोनर, विजेंद्र सिंह, संतराम यादव, सूरज तोमर, प्रो. सचिन, लोकेंद्र चौधरी, मोहित राजपूत, अशोक त्यागी, मोनू शर्मा, रजत गर्ग, आशीष मित्तल, सागर राजपूत, संजीव राजपूत, आयुष राजपूत, विजेंद्र राजपूत, प्रमोद शर्मा, राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष भटनागर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं समाजसेवी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button