दुर्गा धाम देवनगर में उमड़ा रामभक्तों का सैलाब, पांच दिवसीय रामकथा का भव्य समापन

सुल्तानपुर-कन्हाइन समिति खानपुर पिलाई कोट के सौजन्य से दुर्गा धाम देवनगर स्थित कुल देवी जमवाय माता मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय रामकथा का हवन-पूजन और भव्य भंडारे के साथ समापन हुआ। 29 मई से 2 जून तक चली इस कथा में हजारों रामभक्तों ने पुण्य लाभ अर्जित किया।
अयोध्या धाम से पधारीं कथावाचिका देवी सुनैना कृष्णा जी ने क्षेत्रवासियों को प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और आदर्शों का रसपान कराया। देवी जी की ओजस्वी वाणी सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे और कथा समापन पर उत्तम कथा श्रवण के लिए उनके चरणों में प्रणाम किया।
समिति द्वारा 52 गांवों में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों को कथा में आमंत्रित किया गया था। इसके फलस्वरूप अखंडनगर ब्लाक के साथ-साथ अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और जौनपुर जिलों में बसे कछवाहा वंशी क्षत्रियों और रक्त सम्बन्धियों सहित क्षेत्र के कई हजार भक्तजन कथा सुनने पहुंचे।
रामकथा में सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, लंभुआ विधायक सीताराम वर्मा के पुत्र पंकज वर्मा, डॉ जय प्रकाश दूबे (RK Hospital शाहगंज), गिरिजेश सिंह ACO गोंडा, प्रिंसिपल पंचदेव सिंह (इण्टर कॉलेज रुद्रपुर खटीमा), पूर्व प्रवक्ता जय प्रकाश सिंह, प्रवक्ता जितेंद्र सिंह, अद्या प्रसाद सिंह, डॉ महारुद्र सिंह सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों ने उपस्थित होकर पुण्य प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति अध्यक्ष बाबू सुरेश सिंह के नेतृत्व में बाबू अनिल सिंह, प्रेम चन्द सिंह, प्रधान सीताराम वर्मा, जेठू सिंह, अशोक सिंह, विनोद सिंह, सुनील सिंह, राजेश सिंह, दुर्गा प्रताप सिंह, दिलीप दुबे, पिंटू मिश्रा, संतराम मौर्य, नाटे उस्ताद, गामा, यशवंत सिंह, पुनीत सिंह के साथ गट्टूजी, जतिन, दाऊ, रीबू, कृष्णा, डुग्गू, स्वतंत्र और मनोज प्रभाकर सिंह का विशेष योगदान रहा।
3 जून को हवन पूजन के बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और राम नाम के जयकारों से पूरा देवनगर गूंज उठा।



