सोनाली सैगल ने बिकीनी में किया योग, देखें वीडियो

प्यार का पंचनामा फेम सोनाली सैगल अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में हैं। उन्होंने बिकीनी में योग किया है।

स्टार एक्सप्रेस

डेस्क. प्यार का पंचनामा एक्ट्रेस सोनाली सैगल फिटनेस फ्रीक हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर योग और एक्सरसाइज से जुड़े वीडियोज शेयर करती रहती हैं। उनका रीसेंट वीडियो चर्चा में है। इसमें वह अपने फिटनेस ट्रेनर के साथ बिकीनी पहनकर योग करती दिख रही हैं। इस वीडियो पर लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कुछ लोगों ने सोनाली को ट्रोल किया है तो कुछ उनके ट्रेनर पर कमेंट कर रहे हैं।

वाइट बिकीनी में किया योग

सोनाली सहगल ने प्यार का पंचनामा फिल्म में रिया का रोल निभाया था। यह उनकी डेब्यू फिल्म थी। इसके बाद प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी में भी सोनाली का कैमियो था। सोनाली फिल्मों में तो नहीं लेकिन इंस्टाग्राम पर काफी ऐक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी फिट बॉडी और फिटनेस रूटीन की झलक फॉलोअर्स को देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है। इसमें वह अपने ट्रेनर के साथ योग कर रही हैं। सोनाली ने इस क्लिप में वाइट बिकीनी पहनी हुई है। उनका वीडियो वायरल है और लोग ट्रोलिंग भी कर रहे हैं।

लोगों ने किया ट्रोल

एक फॉलोअर ने लिखा है, वाह बिकीनी योग, अजीब लोग हैं हिंदुस्तान में। लोगों ने उनके ट्रेनर सर्वेश को लकी लिखा है। एक और कमेंट है, कल तक इस इंस्ट्रक्टर का तलाक जरूर हो जाएगा। एक कमेंट है, पूरे कपड़े पहनकर भी योग किया जा सकता है। एक और कमेंट है, क्या कपड़े पहनकर नहीं हो सकता था ये?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button