शिवपाल ने नवजात को दिया आशीर्वाद
सौरभ दुबे के पुत्र जन्म पर परिवार से की मुलाकात,समर्थकों ने किया स्वागत

जसवंतनगर,इटावा l क्षेत्र के गांव राजपुर में सौरभ दुबे के पुत्र जन्म के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव पहुंचे। उन्होंने सौरभ दुबे के परिवार से मुलाकात कर नवजात शिशु को स्नेह एवं आशीर्वाद दिया और उसके उज्ज्वल भविष्य, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।
शिवपाल यादव के राजपुर पहुंचने पर परिवारजनों और समर्थकों में उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अनुज मोंटी यादव, आशुतोष टोनू यादव, पूर्व प्रधान देशराज सिंह, कपिल प्रजापति, शैलेंद्र आरव, अभिषेक प्रजापति, पूर्व प्रधान उदयवीर सिंह, बिल्ले राजपूत, अमन शिवपालवादी, पंचायत सहायक अंकित रॉकी समेत परिवार के लोगों ने उनका स्वागत किया और आत्मीय मुलाकात की।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने भी शिवपाल यादव से मुलाकात की। पारिवारिक माहौल में आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने नवजात को शुभकामनाएं दीं। शिवपाल यादव ने परिवार को सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं देते हुए नवजात के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



