स्नातक-शिक्षक एमएलसी चुनाव जुटी भाजपा

पन्ना प्रमुखों की बैठक में तैयारियों की गई समीक्षा

जसवंतनगर,इटावा। आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद चुनाव-2026 को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के श्रीराम जानकी विद्या मंदिर कॉलेज कैस्त और रघुवर दयाल पाठक इंटर कॉलेज,जाखन में बूथ स्तरीय पन्ना प्रमुख बैठक आयोजित की गई। इसमें चुनावी तैयारियों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संगठनात्मक जनपद प्रभारी देवेश कोरी ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से स्नातक प्रत्याशी डॉ.मानवेन्द्र प्रताप तथा शिक्षक प्रत्याशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क करने की अपील की।

देवेश कोरी ने कहा कि किसी भी चुनाव में संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की सक्रियता जीत का आधार होती है। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन आम चुनाव से अलग है। इसमें प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों, कार्यों और योजनाओं की जानकारी देना जरूरी है। उन्होंने बूथ स्तर पर तय कार्ययोजना के अनुसार सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए।

अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला महामंत्री जितेंद्र गौड़,पूर्व प्रत्याशी बीजेपी विवेक शाक्य, अजय विंन्दू यादव, अभिषेक रामजी शुक्ला, श्रेयष मिश्रा,विवेक मोना गुप्ता,विरला शाक्य,राज कमल यादव,राजकुमार वर्मा,मुकेश यादव,रजत चौधरी समेत अनेक पदाधिकारी,कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुख मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button