माॅ भगवती के भक्तगणों की सेवा पुनीत कार्य के साथ ही स्वयं के कल्याण का प्रशस्त मार्ग भी है प्राचार्य: डॉ. हरेंद्र कुमार

सुल्तानपुर ऐतिहासिक दुर्गापूजा महोत्सव के अवसर पर प्रदेश की अग्रणी स्वयंसेवी संस्था प्रताप सेवा समिति के द्वारा प्रतिवर्ष चिकित्सा शिविर के माध्यम से मेंले में आने वाले भक्तगणों की सेवा के लिए संस्था के पदाधिकारी व सदस्यगण महत्वपूर्ण भूमिका में रहकर माॅ दुर्गा के विसर्जन तक डाकखाना चौराहा स्थित चिकित्सा शिविर में आने वाले भक्तगणों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराते है,रविवार को स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार के द्वारा चिकित्सा शिविर का उद्घाटन करते हुए कहाकि माॅ भगवती के भक्तगणों की सेवा अपने आप में पुनीत कार्य के साथ-साथ स्वयं के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त करता है,प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार ने प्रताप सेवा समिति के द्वारा चिकित्सा शिविर के आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहाकि समिति के द्वारा ऐसे आयोजनों में योगदान सराहनीय है,स्वशासी राजकीय महाविद्यालय के
प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार ने समित के पदाधिकारी व सदस्यगणों से अपील करते हुए कहाकि आइए हम सब संकल्प लें की समाजिक कार्यों में अपना शत-प्रतिशत योगदान देने का काम करेंगे।समित के सचिव विजय विद्रोही ने प्राचार्य डां.हरेंद्र कुमार का आभार जताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।



