पूर्व शासकीय अधिवक्ता रामदेव मौर्य ने फीता काटकर किया रंगोली मार्ट का भव्य शुभारम्भ

रायबरेली। नारायण नगर, बस्तेपुर, फिरोज गांधी नगर और मलिक मऊ के आमजन को एक ही छत के नीचे किराना और घरेलू प्रयोग का सामान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रंगोली मार्ट खुल गया है। रंगोली संस्थान में बढ़ोत्तरी होते हुए अब ब्रौजरी खोली गई है। रविवार को इस संस्थान का उद्घाटन पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी रामदेव मौर्य ने किया।

रंगोली मॉर्ट के प्रोपराइटर गौरव मौर्य ने बताया कि एक ही छत के नीचे शहरवासियों को किराना और घरेलू प्रयोग में आने वाले वस्तुओं के लिए मॉर्ट खोला गया है। उन्होंने बताया कि हमारे यहां पर नामचीन कम्पनियों और ब्रॉन्डेड सामान उपलब्ध रहेगा। हमारे यहां पर क्वॉलिटी से कोई भी समझौता नहीं किया गया है। ग्राहकों को बाजार रेट से कम दाम पर सामान उपलब्ध कराने की पूरी कोशिश की गई है।

उन्होंने कहा कि हमारी तरफ वर्तमान में कोई भी ऐसा मॉर्ट नहीं हैं, जहां पर ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सारी वस्तुएं उपलब्ध हो जाएं। ग्राहकों के बीच में विश्वसनीयता बनाएं रखने की पूरी कोशिश की जाएगी।

इस मौके पर उप कृषि निदेशक विनोद कुमार, डा० एच एस लाल, राम बक्स मौर्य एडवोकेट, शत्रुघ्न मिश्रा, ओपी श्रीवास्तव, शशिकांत शर्मा प्रबंधक एनएसपीएस ग्रुप, सभासद परमजीत सिंह गांधी, कमरुद्दीन, कमलेश दुबे, हरिश्चंद्र शर्मा एडवोकेट, के के मौर्य, राजीव भार्गव, विजय रस्तोगी, जिला शासकीय अधिवक्ता अजय मौर्य, बब्बन त्रिपाठी पूर्व डी जीसी, अमरेश सिंह, राम विलास, अमरेश सिंह मौर्य महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, अंशु सोनकर (प्रतिनिधि) अध्यक्ष नगर पालिका परिषद रायबरेली आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button