संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप ने अपने जन्मदिन के मौके पर किया रक्तदान

संवाददाता सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। संदेश फाउंडेशन के अध्यक्ष एंव पत्रकार प्रदीप यादव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने के उद्देश्य से रक्तदान कर समाजसेवा की मिसाल पेश की। उन्होंने राजकीय स्वाशासी मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान करते हुए लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने और नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।
पत्रकार प्रदीप यादव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को केवल उत्सव तक सीमित न रखकर समाजहित के कार्यों से जोड़ना चाहिए।
इस अवसर पर डाक्टर रवींद्र यादव ने प्रशस्तिपत्र देकर पत्रकार प्रदीप को सम्मानित किया ,ब्लड बैंक काउन्सलर अनुराग पाण्डेय और उनके स्टाप एंव हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड् कुलदीप जनवादी, जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशी राजेश यादव , एड् भानु प्रताप यादव , एड् चंद्र शेन , पत्रकार विनोद यादव , जय सिंह , दिनेश सिंह यादव,शेष यादव ,मोनू सहित मौजूद लोगों ने प्रदीप यादव के इस पहल की सराहना की और उनके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। रक्तदान के बाद उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को मानवता की सेवा के लिए अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।



