राजकीय आईटीआई में जिला स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न

इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार एवं व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के निर्देशानुसार राजकीय आई टी आई इटावा में सोमवार को वार्षिक खेलकूद वॉलीबॉल जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय आईटीआई लखना, चकरनगर, सैफई और इटावा की टीमों ने हिस्सा लिया।
फाइनल मुकाबले में इटावा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चकरनगर को सीधे सेटों में 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। संस्थान में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, रस्साकशी और बैडमिंटन सहित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वॉलीबॉल मैच का शुभारंभ इटावा के हवलदार वीरेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। संस्थान स्तरीय प्रतियोगिताओं में सभी ट्रेनीज ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया।
मंडल स्तर पर चयन के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने की खिलाड़ियों में होड़ रही। राजकीय आईटीआई इटावा के खेल प्रभारी प्रशांत कुमार ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की प्रेरणा दी। विजेताओं को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर अगले स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
प्रतियोगिता में विभिन्न खेलों में मार्गदर्शक के रूप में अनुदेशक हरिशंकर, अमित प्रताप सिंह, सी.पी. सिंह, रवि बंसल, ब्रह्माशंकर, जितेंद्र कुमार, गोगा, बलबीर सिंह, अमित सेंगर, श्रीमती नीलम, सीताराम, ऋतिक, राहुल कुमार, शिवम मिश्रा, शिवम पुरवार, विजय जैस्वाल, अनुराग अवस्थी, संजीव कुमार, अजय यादव, सतीश कुमार, रविन्द्र कुमार, जय नारायण पाठक, जोगिंदर कुमार, श्रीमती गीतारानी, श्रीमती सीतारानी, अरविंद—ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग देने के लिए संस्थान के समस्त स्टाफ को धन्यवाद दिया गया।



