भाकियू लोकहित में संदीप चौधरी की घर वापसी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बने; राखी पहलवान को महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कमान

गाजियाबाद। भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) के लिए सोमवार का दिन संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। वरिष्ठ किसान नेता संदीप चौधरी (रईसपुर) ने भारतीय किसान यूनियन संघर्ष अराजनीतिक के गाजियाबाद जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ लगभग 350–400 पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी संगठन में शामिल हुए।
संगठन ने संदीप चौधरी के किसान हितों के प्रति समर्पण और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। वहीं राखी पहलवान को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र सिंह बाना, संस्थापक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता हरीश हूण, उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड प्रभारी अभिषेक तेवतिया सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने विश्वास जताया कि संदीप चौधरी और राखी पहलवान के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन (लोकहित) उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत होगी तथा किसान, मजदूर और वंचित वर्गों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा किसानों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया



