बंगाल-तमिलनाडु चुनाव में भाजपा हार रही है: सपा
धरना-प्रदर्शन से भाजपा ने विपक्ष की प्रैक्टिस भी शुरू करदी: अखिलेश यादव

इटावा। सपा मुखिया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी,जिसके चलते भाजपा ने पहले से ही विपक्ष में बैठने की प्रैक्टिस शुरू कर दी है और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं,वर्ना सरकार में रहकर विरोध धरना-प्रदर्शन कौन करता है।
पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव गुरुवार को इटावा के चकरनगर स्थित ग्राम अहेरिया में श्रीराम कृष्ण परम धाम में आयोजित 108 कुण्डीय महायज्ञ व भागवत कथा कार्यक्रम में पहुंचे थे और उन्होंने महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि बंगाल-तमिलनाडु में भाजपा चुनाव हार रही है,वहां भाजपा की ऐतिहासिक हार तय है।
उन्होंने कहा है कि भाजपा ने इटावा का विकास रोका है,देश में महिलाओं को आरक्षण के साथ भाजपा सरकार में संरक्षण की अधिक जरूरत है,भाजपा महिलाओं को बांटने की राजनीत कर रही है,जबकि महिला पर अत्याचार उनका शोषण रोकने में भाजपा सरकार फेल है।
वहीं उन्होंने प्रदेश से गुंडागर्दी समाप्त करने वाली भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा यदि गुंडागर्दी खत्म है तो गाजीपुर में पुलिस पर पत्थर फेंकने वाले कौन हैं।



