एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न

ऊँचाहार, रायबरेली। शनिवार को तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस सम्पन्न हुआ, इस दौरान कुल आयी 22 शिकायतों में 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया, बाकी शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजी गई है।

एसडीएम राजेश श्रीवास्तव ने आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनी।

पूरे सेमान सिंह मजरे रामगढ़ टिकरिया गाँव के शिवकान्ति, सम्भालाल,सुमन समेत अन्य ग्रामीणों ने रास्ते का समुचित जुड़ाव कराए जाने का प्रार्थना पत्र दिया,भिखनापुर गाँव के माताफेर मिश्र ने गलत सीमांकन किये जाने की शिकायत की,कस्बे के खत्री टोला निवासी हरिशंकर वैश्य ने पूरे प्रसाद मजरे खरौली निवासी दो लोगों पर मकान कब्जाने का आरोप लगाते हुए शिकायत की,रघुनाथपुर पटेरवा गाँव के अमरनाथ साहू ने राजस्व व पंचायत विभाग के विरुद्ध गलत आख्या रिपोर्ट देने की शिकायत की।

इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button