जरूरतमंद 30 मरीजों का नेत्र ऑपरेशन सफल

जसवंतनगर,इटावा। अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में कल्याण करोति संस्थान, मथुरा के सहयोग से 30 जरूरतमंद मरीजों के निशुल्क नेत्र ऑपरेशन सफलतापूर्वक कराए गए। इस सेवा कार्य में मरीजों के आने-जाने, ठहरने एवं उपचार से संबंधित समस्त खर्च अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा वहन किया गया।कल्याण करोति संस्थान, मथुरा के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा सभी ऑपरेशन पूर्णतः सफलतापूर्वक किए गए।
ट्रस्ट द्वारा मरीजों की सुविधा एवं देखभाल की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे मरीजों एवं उनके परिजनों ने संस्था का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अतुल बजाज, सचिव आशीष जैन, कोषाध्यक्ष एकांश जैन सहित ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य मोहित जैन, अंकित जैन, अंकुर जैन, रोहित जैन, सोनू जैन, पंकज जैन, नीरज जैन, पद्दू, सौरभ जैन, रॉकी जैन, प्रांशु जैन आदि उपस्थित रहे।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे, ताकि समाज के जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
बाइकों की सीधी भिडंत: तीन घायल, दो घायलों को सैफई के पीजीआई किया रेफर
जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से दो घायलों को सैफई पीजीआई के लिए रेफर किया गया।
मंगलवार देर रात को नगर के गुलाबबाड़ी के रहने वाले बाइक सवार कन्हैया पुत्र तेजभान और उसका साथी आलोक पुत्र संजय हाईवे पर स्थित एक होटल से खाना खाकर वापस आ रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस रोड से ग्राम कैस्त जाने वाले मोड पर नगर की तरफ से आ रहे बाइक सवार रमन पुत्र पवन कुमार निवासी कुंजपुरा की आमने-सामने जबरदस्त भिडंत हो गई।जिसमें तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंचे सिटी इंचार्ज मनीष कुमार कांस्टेबल आर्य चिकारा सुशील कुमार तीनों ने गंभीर घायलों को पुलिस जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईलाज हेतु भर्ती कराया जहां केंद्र अधीक्षक डॉक्टर वीरेंद्र ने घायल कन्हैया और रमन की चिंताजनक हालत को देखते हुए सैफई पीजीआई के लिए रेफर कर दिया।


