धूमधाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की जयंती

सुलतानपुर| सम्राट अशोक महान की जयंती धूमधाम से मनाई गई।सर्वप्रथम विश्व गुरु तथागत गौतम बुद्ध के चरणों में पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर तथा सम्राट अशोक महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने एवं बुद्ध वंदना के उपरांत कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडवोकेट हीरालाल मौर्य ने किया मुख्य अतिथि विकास मौर्य , पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं अति विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार मौर्य श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अमेठी तथा विशिष्ट अतिथि शीला मौर्या रहीं|कार्यक्रम का संचालन जामवंत मौर्य ने किया।

हरिश्याम मौर्य द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों का अपने स्वरचित गीत से स्वागत किया गया, उन्होंने मौर्य वंश के नायकों, तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर के विषय में उनके सोशल मीडिया पर ट्रेंड गानों को भी सदन में प्रस्तुत किया।

पूर्व निर्धारित योजना अनुसार समाज के बच्चों द्वारा विभिन्न वर्गों में सम्राट अशोक महान, चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य एवं तथागत गौतम बुद्ध के जीवन एवं उनके द्वारा दिए गए उपदेशों पर अपने व्याख्यान दिए। ज्यूरी (प्रमुख विजय प्रकाश मौर्य प्रधानाचार्य, राम आशीष मौर्य जिला मंत्री, बेसिक शिक्षा, महेंद्र मौर्य, प्रवक्ता, संदीप मौर्य , प्रवक्ता) द्वारा निर्णीत सभी विजई (प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले) बच्चों को विशेष एवं अन्य सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को राम कुमार देहाती, राम सेवक मौर्य सेवानिवृत्त OSD, राम आशीष मौर्य खतीबपुर, कादीपुर, एडवोकेट सूर्य प्रकाश मौर्य, जे.आर.मौर्य खरगपुर कुड़वार, अखिलेश चंद्र मौर्य, सुरेश मौर्य संपादक लेनिन टाइम्स, संदीप मौर्य बबुरीपुर, राम जीत मौर्य, ARP जयसिंहपुर, डॉ इंद्रजीत मौर्य–वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, सुल्तानपुर, जितेंद्र कुमार यादव, विशिष्ट अतिथि शीला मौर्या , अति विशिष्ट अतिथि दिलीप कुमार मौर्य , श्रम प्रवर्तन अधिकारी, अमेठी, मुख्य अतिथि विकास मौर्य , पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, अमेठी, एडवोकेट हीरालाल मौर्य अध्यक्ष, अशोक सेवा समिति इत्यादि ने संबोधित किया।

सीता मौर्य द्वारा सम्राट अशोक महान के जीवन कृतित्व पर स्वरचित गीत प्रस्तुत किया गया।

अशोक सेवा समिति/चेतना मंच द्वारा संस्था एवं भवन निर्माण में विशेष योगदान देने हेतु हरि श्याम मौर्य रामगंज, राजकुमार मौर्य मदनपुर, मुन्नीलाल मौर्य रामाशीष मौर्य खतीबपुर, सुनील मौर्य चांदा, राम केवल मौर्य बेलवारे लाल बहादुर मौर्य अमहट (मौर्या मशीनरी), देवी प्रसाद मौर्य/वास्ते एडवोकेट राम प्रताप मौर्य मदनपुर को अंगवस्त्रम द्वारा सम्मानित किया गया।

सभी वक्ताओं द्वारा सम्राट अशोक के जीवन कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हमें उनकी नीतियों का अनुसरण करना चाहिए। वक्तागण ने बताया कि सम्राट अशोक ने “सर्व लोक हित से बढ़कर कोई कार्य नहीं” नीतियों का प्रतिपादन/क्रियान्वयन किया। उन्होंने इंसान क्या! पशु–पक्षियों हेतु अस्पताल खोले, अपने स्वर्णिम कार्यकाल के माध्यम से भारत को सोने की चिड़िया बनाए। अनेक महाविद्यालय खोलकर भारत को धर्मगुरु बनाए। इनकी ही नीतियों से अंतरराष्ट्रीय संस्था संयुक्त राष्ट्र संघ का संचालन हो रहा है, ये भारत के ज्ञात इतिहास में सबसे प्रतापी, न्याय प्रिय शासक थे।

कार्यक्रम में अशोक सेवा समिति एवं चेतना मंच के पदाधिकारी/कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ो लोगों ने प्रतिभाग किया।

अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडवोकेट हीरालाल मौर्य , अध्यक्ष अशोक सेवा समिति द्वारा सभी आगंतुकों को आशीर्वाद देते एवं धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

Related Articles

Back to top button