यहां सोना एक दिन के दूध-ब्रेड से भी सस्ता; एक ग्राम के लिए बस इतने रुपये चाहिए
cheapest gold: भारत में सोने की कीमतें इस समय आसमान छू रही हैं कस्टमर्स को 10 ग्राम के लिए डेढ़ लाख रुपये से ज़्यादा चुकाने पड़ रहे हैं। लेकिन, दुनिया के मैप पर एक देश ऐसा भी है, जहां सोने की कीमत आपकी सुबह की चाय और नाश्ते से भी कम है। साउथ अमेरिकन देश वेनेजुएला में सोने का गणित बिल्कुल उल्टा हो गया है। अगर आप यहां 24 कैरेट सोने की कीमत सुनेंगे, तो आपको अपने कानों पर यकीन नहीं होगा।
हमारे देश में 24 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत प्रति ग्राम लमसम 13,800 से 13,900 रुपये है। इसके उलट वेनेजुएला में भारतीय रुपये में उसी 24 कैरेट सोने की कीमत सिर्फ़ 181 रुपये प्रति ग्राम है। इतना ही नहीं 22 कैरेट सोना सिर्फ़ Rs 166 में मिल रहा है। यानी जितने पैसे हम इंडिया में दूध और ब्रेड के एक पैकेट या होटल में एक कप चाय पर खर्च करते हैं उतने में हम वेनेज़ुएला में 1 ग्राम शुद्ध सोना खरीद सकते हैं।
सोना इतना सस्ता क्यों
वेनेज़ुएला में सोने का सस्ता होना आर्थिक खुशहाली की निशानी नहीं है बल्कि उसकी गिरती हुई इकॉनमी की कड़वी सच्चाई है। इसका मुख्य कारण यह है कि वेनेज़ुएला की करेंसी, बोलिवर बहुत ज़्यादा कम हो गई है। महंगाई इतनी बढ़ गई है कि करेंसी बेकार हो गई है। प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो के समय में देश का कर्ज़ चुकाने के लिए बड़ी मात्रा में सोने के रिज़र्व का इस्तेमाल किया गया था।
यहां बैंगनी कलर पहनने पर मिलती थी मौत की सजा
सन् 2013 से 2016 के बीच लगभग 113 मीट्रिक टन सोना स्विट्जरलैंड भेजा गया था। इस बीच इंटरनेशनल बैन और अंदरूनी भ्रष्टाचार के कारण, देश की ऑफिशियल सोने की कीमतें दुनिया की कीमतों के मुकाबले पूरी तरह से गिर गई हैं।
इतनी अमीरी के बावजूद यहां गरीबी क्यों
वेनेजुएला नेचुरल रिसोर्स के मामले में बहुत अमीर देश है। इसके पास दुनिया का सबसे बड़ा क्रूड ऑयल रिज़र्व है। इतना ही नहीं, दावा किया जाता है कि यहां के ‘ओरिनोको माइनिंग आर्क’ एरिया में 8,000 टन तक सोना और दूसरे मिनरल हैं। हालांकि, गलत पॉलिसी और पॉलिटिकल अस्थिरता की वजह से आज इस देश में सोना बेकार हो गया है, और आम आदमी दो वक्त की रोटी के भी मोहताज है।



