पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र सम्मानित

सुल्तानपुरl स्थित पंडित राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने पर कटका क्लब सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र को सम्मानित किया गया। उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री दिनेश प्रताप सिंह एवं जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया।

डॉ. सौरभ मिश्र विनम्र मूल रूप से गाना मिश्र का पुरवा, कटका के निवासी हैं। वह लंबे समय से कटका क्लब सामाजिक संस्था के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, स्वच्छता एवं सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके उल्लेखनीय कार्यों को पूर्व में एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी स्थान मिल चुका है। इसके अलावा राज्य परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह सहित कई मंत्रियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भी उन्हें विभिन्न अवसरों पर सम्मानित किया जा चुका है।

डॉ. मिश्र के सम्मानित होने पर कटका क्लब के सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। शिक्षक एवं साहित्यकार सर्वेशकांत वर्मा, डॉ. ऋषभदेव शुक्ला, राजकुमार मिश्र, शिव कुमार तिवारी, डॉ. अमित मिश्र तथा वेदहा की प्रधानाध्यापिका कांति सिंह समेत अन्य लोगों ने उन्हें बधाई दी। सभी ने उनके पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों की सराहना करते हुए निरंतर समाजहित में कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Back to top button