चलती ट्रेन से गिरा रेल यात्री हुई मौत
पुलिस ने शिनाख्त कर शव पोस्टमार्टम को भेजा

भरथना,इटावा। भरथना कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत गुजरे दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक स्थित खंबा नंबर 1138/04 पर मंगलवार की शाम पुलिस को एक रेल यात्री का शव मिला है।
पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए जब तलाशी ली तो मृतक के कपड़ो से उसका आधार कार्ड और आसनसोल जंक्शन से गांधीधाम का रेल यात्रा टिकट मिला है।
पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचित कर घटना से अवगत कराया है जिसके अनुसार मृतक की शिनाख्त बंगाल निवासी सीताराम 44 वर्ष पुत्र नारन वागड़ी के रूप में हुई है।
मृतक सीताराम रेलवे स्टेशन आसनसोल जंक्शन से गांधीधाम के ट्रेन में यात्रा कर रहा था।
घटना की खबर मिलते ही आरपीएफ और भरथना कस्बा पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।



