Raibarely News: रामेश्वर मंदिर पहुँचकर रामभक्त पूर्व विधायक ने सुंदर पाठ कर की पूजा-अर्चना

स्टार एक्सप्रेस /संवाददाता

खीरों रायबरेली। यशस्वी राम भक्त पूर्व विधायक राकेश सिंह ने भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह की आवाज पहुंचकर प्रधानमंत्री द्वारा मन की बात सुनी यशस्वी राम भक्त पूर्व विधायक राकेश सिंह ने खीरों कस्बे के थाने में रामेश्वर मंदिर पहुँचकर नवरात्र पर सुंदर पाठ कर पूजा अर्चना के दौरान रामेश्वर मंदिर में घंटा बांधा।

वही खीरों क्षेत्र के डनडपुर में के न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंटर कॉलेज में आज वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि यशस्वी राम भक्त पूर्व विधायक राकेश सिंह रहे। बालक-बालिकाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान यशस्वी राम भक्त पूर्व विधायक राकेश सिंह ने पेयजल की समस्या सुनकर सोलर टंकी के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की गई। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ की गई।

इस दौरान यशस्वी राम भक्त पूर्व विधायक राकेश सिंह का स्कूल द्वारा माल्यार्पण कर अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, धुन्नी सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अशोक सिंह, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष शिवराज वर्मा,गौरव सिंह,भाजपा मंडल मंत्री राजन सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button