प्रो. एम. पी. सिंह बिसेन सम्मानित

सुलतानपुर। राणा प्रताप पी जी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन को राणा प्रताप विधि महाविद्यालय, कूरेभार का प्रबंधक बनाए जाने पर राणा प्रताप पी.जी. कॉलेज के अनुशास्ता कक्ष में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शिक्षकों ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर नवीन दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रो. एम.पी. सिंह बिसेन के अनुभव, शैक्षिक दृष्टिकोण और कुशल प्रशासनिक क्षमता का लाभ राणा प्रताप विधि महाविद्यालय को मिलेगा। उनके नेतृत्व में महाविद्यालय के शैक्षिक, प्रशासनिक एवं संस्थागत विकास को नई गति मिलने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

सम्मान समारोह में उपस्थित शिक्षक एवं कर्मचारियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में विधि महाविद्यालय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा।

समारोह में महाविद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button