सभासद सूफियान अहमद समाजवादी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत

जिलाध्यक्ष शुभम पाल ने मनोनयन पत्र सौंपकर दी संगठन की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को राजनीतिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में समाजवादी युवजन सभा रायबरेली के जिलाध्यक्ष शुभम पाल ने सुफियान अहमद को जिला कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है।

समाजवादी युवजन सभा के जिला कार्यालय, सुपर मार्केट रायबरेली से जारी मनोनयन पत्र में सुफियान अहमद को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिलाध्यक्ष शुभम पाल ने मनोनयन पत्र जारी करते हुए उम्मीद जताई कि नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

मनोनयन के माध्यम से पार्टी नेतृत्व ने युवाओं को संगठन में आगे बढ़ाने और उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया है। सुफियान अहमद के जिला उपाध्यक्ष बनने की खबर से उनके समर्थकों एवं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर संगठन की ओर से विश्वास जताया गया कि सुफियान अहमद युवाओं को समाजवादी विचारधारा से जोड़ने, पार्टी के कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय योगदान देंगे।

नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष सुफियान अहमद ने पार्टी नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष शुभम पाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर मौलाना इजरायल, नदीम खान बाबू भाई, मोहम्मद सलमान रेहान उल हसन शेखू, सौरभ श्रीवास्तव, मोहम्मद सलमान, उस्मान खान, हिमांशु सिंह, हिमांशु सोनकर, समीर खान, गौरव सोनकर, विनोद श्रीवास्तव, आदि ने मनोनयन पर हर्ष जाहिर किया है।

Related Articles

Back to top button