करंट लगने से जर्सी गाय की हुई मौत, पशुपालक बचा

विद्युत ट्रांसफार्मर के निकट से गुजरी थी गाय

बकेवर,इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खितौरा में रविवार की सुबह 8 पशुपालक किसान राजबहादुर यादव पुत्र जयवीर सिंह यादव के परिजनों में उस समय कोहराम मच गया जब पशुपालक स्वयं अपनी 80 हजार रूपए कीमती दुधारू जर्सी गाय को नहला कर घर की तरफ लेजा रहा था इसी बीच रस्ते में रखा एक ट्रांसफार्मर के निकट से जैसे ही गाय गुजरी गाय छटपटाने लगी और ट्रांसफार्मर से उतरे करेंट के चपेट में आकर गाय की पल भर में मौत हो गई हालांकि गाय को छटपटाता देख पशुपालक किसान राजबहादुर यादव ने दूर भाग कर अपनी जान बचा ली।

घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पशुपालक किसान 51 वर्षीय राजबहादुर यादव ने बताया 80 हजार रूपए कीमती उसकी जर्सी गाय अच्छा खासा दूध देती थी किसके दूध की बिक्री से उसके परिवार का सफल भरण पोषण चल रहा था। पशुपालक किसान के अनुसार गाय के पीछे पीछे वह चल रहा था,गाय को करंट की चपेट में आता देख वह दूर भाग खड़ा हुआ जिसके कारण उसकी जान बच सकी। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर ट्रांसफार्मर से करंट उतरने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button