करंट की चपेट से युवक घायल: सीएचसी में भर्ती
घर की जली केबिल जोड़ते समय हुआ हादसा,हाथ और सीने से छू गया बिजली का जॉइंट

जसवंतनगर,इटावा। जसवंतनगर क्षेत्र के गांव नगला हुलासी में सोमवार रात बिजली की केबिल ठीक करते समय 30 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया।
जानकारी के अनुसार तिलक सिंह पुत्र हाकिम सिंह के घर की बिजली की केबिल जल गई थी। उसे सही करने के दौरान केबिल का जॉइंट युवक के हाथ और सीने से छू गया,जिससे उसे तेज करंट लग गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे,जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। फिलहाल युवक की हालत में सुधार बताया जा रहा है।



