प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर की बेटी की नई तस्वीर, देखें फोटो
प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस बार मालती को कार में क्यूट अंदाज में बैठे देखा जा सकता है।
स्टार एक्सप्रेस
डेस्क. प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने पति निक जोनस का 30वां बर्थडे शानदार तरीके से मनाया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को जश्न की झलकियां भी दिखाई हैं। वहीं अपनी बेटी मालती की एक नई तस्वीर भी साझा की है। इसमें हमेशा की तरह चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है, मगर मालती के छोटे-छोटे क्यूट से हाथ-पैर जरूर दिख रहे हैं।
तस्वीर में प्रियंका की बेटी कार में एक स्ट्रॉलर में बैठी नजर आ रही हैं। लग रहा है कि किसी ट्रैवेल के दौरान क्लिक की गई तस्वीर है। मालती के छोटे-छोट पैर दिख रहे हैं, जिसमें उन्होंने पिंक शूज पहने हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी में ये तस्वीर शेयर की है, जिस पर फैंस खूब प्यार बरसा रहे हैं।
बेटी की तस्वीर शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है, “Big (apple emoji) here we come.” वह और निक इस साल ही सरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। जनवरी में दोनों ने सोशल मीडिया पर यह गुड न्यूज शेयर की थी।
मालती का चेहरा देखने को फैंस बेकरार
प्रियंका अक्सर अपनी बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं, मगर चेहरा कभी नहीं दिखाती हैं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की तरह प्रियंका और निक ने भी मालती का चेहरा अभी नहीं दिखाने का फैसला किया है। हालांकि फैंस मालती की एक झलक देखने को हमेशा बेकरार रहते हैं। अब देखते हैं ये इंतजार कब खत्म होता है।
निक के बर्थडे पर भी प्रियंका की करीबी दोस्त तमन्ना दत्त ने मालती के साथ कपल की प्यारी तस्वीरें शेयर कर उन्हें विश किया था। इनमें सबसे ज्यादा फैंस का ध्यान मालती ने ही खिंचा था। ये रहा वो पोस्ट.