प्रियंका चोपड़ा 3 साल बाद लौटी भारत, देखें वीडियो

कोरोना के बाद प्रियंका चोपड़ा पहली बार भारत आई हैं। उनका एक्साइटमेंट उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स से पता चल रहा है। उन्होंने तस्वीरों में दिखाया कि यहां क्या-क्या कर रही हैं।

स्टार एक्सप्रेस 

डेस्क. प्रियंका चोपड़ा करीब तीन साल बाद भारत लौटी हैं। इंडिया आने से पहले ही वह लगातार अपडेट्स दे रही थीं। उनके पोस्ट्स से पता लग रहा था कि वह यहां आने के लिए कितनी एक्साइटेड थी। मुंबई एयरपोर्ट पर भी प्रियंका काफी खुश नजर आईं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। वहीं घर पहुंचने पर भी प्रियंका ने कई तस्वीरें शेयर करके बताया कि मायके आकर वह क्या-क्या कर रही हैं। वायरल तस्वीरों में अभी तक उनकी बेटी मालती मैरी नहीं दिखाई दी है।

कोरोना के बाद पहली बार आईं भारत

प्रियंका चोपड़ा कोरोना के बाद पहली बार भारत आई हैं। करीब तीन साल बाद अपने देश लौटकर वह काफी खुश हैं। पीसी ब्लू को-ऑर्ड सेट, वाइट स्नीकर्स में काफी प्यारी लग रही थी। प्रियंका ने फ्लाइट की विंडो से तस्वीर क्लिक करके इंस्टा पर डाली है। इसमें उन्होंने मुंबई की पहली झलक कैप्चर की है। कार से निकलते वक्त सड़क का वीडियो डाला है। इसके साथ कैप्शन दिया है मुंबई मेरी जान। इसके बाद एक तस्वीर में टीवी की क्लिप है जिसमें करण जौहर दिख रहे हैं। वहीं एक और क्लिप में उन्होंने स्नैक्स की फोटो शेयर की है।

दिल से देसी प्रियंका

भारत आने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टा पर पोस्ट किया था, आखिरकार करीब 3 साल बाद घर जा रही हूं। पीसी की बेटी मालती मैरी पहली बार भारत आई हैं। प्रियंका ने अब तक अपनी बेटी की सूरत लोगों को नहीं दिखाई है। दिवाली पर उनकी तस्वीरें वायरल थीं। इन फोटोज में मालती का चेहरा नहीं दिखा था लेकिन वह ट्रडिशनल कपड़ों में दिख रही थीं। प्रियंका चोपड़ा भारत में भले ही न रह रही हों पर इंडिया का हर त्योहार परंपरागत तरीके से मनाती हैं। वर्क फ्रंट पर बात करें तो प्रियंका फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में दिखाई देंगी। मूवी में उनके साथ दीपिका, आलिया और कटरीना भी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button