सरस्वती विद्या मन्दिर के प्रधानाचार्य बने सीबीएसई के सुल्तानपुर सिटी कोआर्डिनेटर

सुलतानपुर/ प्रतिष्ठित विद्यालय सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज , विवेकानंद नगर, सुल्तानपुर के कर्मठ, शैक्षणिक गतिविधियों को उन्नत बनाने के लिए सतत् प्रयत्नशील प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा सुलतानपुर सिटी को आर्डिनेटर के रूप में नियुक्त किया गया है।

प्रधानाचार्य की सिटी को आर्डिनेटर पद पर नियुक्ति विद्यालय में नित नवाचार को बढ़ावा देने , सीबीएसई के मानकों पर खरा प्रतिष्ठित उतरने और छात्रों के व्यक्तित्व को निखारने के उनके सद्प्रयासों का ही परिणाम है।सिटी कोआर्डिनेटर बनाए जाने पर सुलतानपुर विभाग के विभाग प्रचारक श्री प्रकाश , जिला प्रचारक आशीष,बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह ,विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भोलानाथ अग्रवाल,प्रबन्धक डा०पवन सिंह वरिष्ठ आचार्य अनिल पाण्डेय , रमेश मिश्र, द्वारिका नाथ पाण्डेय, गिरीश दूबे आचार्या रंजना पाण्डेय , सरिता त्रिपाठी, शशी द्विवेदी समेत विद्यालय परिवार से जुड़े सभी लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रदान की हैं।

Related Articles

Back to top button