अदब-ओ-एहतराम से निकला जुलूसे मोहम्मदी
बारिश के बीच सभी धर्मों के लोगों ने लिया हिस्सा

इटावा। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर बुधवार को इटावा शहर में जुलूसे मोहम्मदी अदब-ओ-एहतराम और धार्मिक सौहार्द के साथ निकाला गया। बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में आशिकाने रसूल जुलूस में शामिल हुए। खास बात यह रही कि विभिन्न धर्म-मजहब के लोगों ने भी जुलूस में पहुंचकर भाईचारे और गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश की।
जुलूस में शामिल लोगों के लिए ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख बोर्ड यूनिट इटावा एवं शहर की अन्य तंजीमों की ओर से जगह-जगह सबील और लंगर की व्यवस्था की गई। हलवा,पानी की बोतलें,शरबत,ठंडा, केले,जूस सहित अन्य सामग्री का वितरण किया गया। बारिश के बीच भी बोर्ड के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जुलूस में शामिल लोगों की सेवा में कोई कमी नहीं छोड़ी।
बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि जश्ने ईद मिलादुन्नबी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। उन्होंने सभी देशवासियों को जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए आपसी भाईचारा कायम रखने की अपील की।
इस मौके पर मीडिया प्रभारी मोहम्मद अजीम मोहज्जम,सरपरस्त रौनक इटावी,कामिल कुरैशी,रियाज अब्बासी, तहसीन भाई अंडे वाले, शेख आफताफ,मुराद अली,अशलम,अनस खान नाजिम,सलमान, आमिर अकरम वारिसी, हमीद फ्लेक्स,सैफ तैमूरी,प्रवक्ता मोहम्मद आमीन भाई,आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद,शिव कुमार,अजहर फरीदी सहित अन्य लोगों ने जुलूस में शामिल तंजीमों, हाफिज,कारी और मौलानाओं का स्वागत किया।
कौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास ने जश्ने ईद मिलादुन्नबी की देशवासियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि पैगंबरे इस्लाम हजरत मोहम्मद ने पूरी इंसानियत को अमन, मोहब्बत,रहम और भाईचारे का संदेश दिया। वहीं इटावा के मशहूर शायर रौनक इटावी ने भी जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर अपने विचार व्यक्त किए और मोहब्बत व सौहार्द का संदेश दिया।
इस अवसर पर बोर्ड के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद और आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद ने संयुक्त रूप से जश्ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम,भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में मौलाना वाजिद अशरफी,जाहिद रजा,फैजान अहमद चिश्ती,कारी शहवाज, हाफिज कैफ,मौलाना फरकान,कारी उमर, हाजी अजीम,रहीश हाजी,शेख नवाब,कारी सरफराज,बाई के सफी,खादिम अब्बास, मसूद तैमूरी,इंतजार खान,इदरीश भाई गुड्डू मंसूरी,पूर्व चेयरमैन फरकान अहमद, आफाक भाई,जॉनी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। पुलिसकर्मियों ने विभिन्न स्थानों पर तैनात रहकर जुलूस को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग किया,जिसकी लोगों ने सराहना की।



