मासिक बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) की मासिक बैठक जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के आगमन और स्वागत समारोह की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विनोद गौतम और चौधरी अरुण भुल्लन ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में जानकारी दी गई कि प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह का भव्य स्वागत समारोह 19 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वेव सिटी के पास स्थित क्लश फार्म हाउस में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में अपने-अपने साधनों से पहुंचने की अपील की गई।

इस दौरान चौधरी तेजपाल सिंह और अमरजीत सिंह बिड्डी ने कहा कि कार्यक्रम की जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए समारोह को सफल बनाने का आह्वान किया।

जिला अध्यक्ष रामपाल चौधरी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ स्वागत समारोह को सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह की विचारधारा को जमीन पर उतारने के लिए संगठन लगातार सक्रिय है।

बैठक में वरिष्ठ नेता सतेन्द्र तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश राठी, क्षेत्रीय महासचिव विनोद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष योगेश फफराना, मोहम्मद फहीम कुरैशी, पतला चेयरमैन देवेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष मनीष जांगड़ा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष सुमन चौधरी, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार जाटव, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अंकुर त्यागी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button