बेकाबू-भीड़ संभाले को पुलिस ने संभाला मोर्चा

भजन सम्राट कन्हैया मित्तल के मंच पर पहुंचते ही उमड़ा भक्तों की भीड़ का जनसैलाब,

भरथना इटावा। भरथना कस्बे में आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में उस समय माहौल चरम पर पहुंच गया,जब प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल रात्रि साढ़े 10 बजे मंच पर पहुंचे। उनके मंच पर आते ही श्रद्धालुओं का कि भीड़ का जनसैलाब उमड़ पड़ा और भीड़ अचानक बेकाबू हो गई। जयकारों और भजनों से पूरा पंडाल गूंज उठा।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को तत्काल मोर्चा संभालना पड़ा। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस और बाउंसरों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठी चटका कर भीड़ को व्यवस्थित किया।

कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के तहत भरथना कोतवाल विक्रम सिंह के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही। भरथना के अलावा ऊसराहार और लवेदी थानों के प्रभारी निरीक्षक कोतवाल भी मौके पर मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर 6 उपनिरीक्षक, 20 सिपाही और 5 महिला सिपाहियों सहित भरथना थाने का पूरा फोर्स तैनात किया गया था।

भव्य आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय के माहौल में डूब गया। प्रशासन द्वारा पहले से ही मंच और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

भरथना में सम्पन्न हुए इस आयोजन के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया और स्थिति को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button