आखिर ऐसी लापरवाही का जिम्मेदार कौन?
फाटक पुनः खोलकर कार व चालकों को सुरक्षित निकाल कर हादसा बचा लिया

भरथना,इटावा। दिल्ली-हावडा रेलमार्ग स्थित भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर स्थित फाटक संख्या-20बी पर उस समय हडकम्प मच गया। जब रेेलवे फाटक बन्द होने के दौरान जल्दबाजी के चक्कर में घुसी तीन कारें फाटक बन्द होने के कारण बीच में फंस गयीं। जिससे एक बडा हादसा होते-होते टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो कारें भरथना की ओर बकेवर को जा रही थीं, जबकि एक कार बकेवर की ओर से भरथना आ रही थी।
घटना बीती रात्रि करीब चार बजे ट्रेन आने की सूचना पर जब रेलवे फाटक बन्द हो रहा था। इसी दौरान तीन कारें एक स्विफ्ट,एक मारूति ईको सहित एक अन्य कार के चालकों की जल्दबाजी के कारण फाटक के बीच में घुस गईं। और इसी बीच फाटक बन्द हो गया। इस दौरान तीनों कारों के चालकों में बुरी तरह हडकम्प मच गया और हाथ पांव फूलने लगे। हालांकि स्थानीय राहगीरों और लोगों के कहने पर गेटमैन की सूझबूझ से किसी तरह पुनः फाटक खोलकर वाहनों को सुरक्षित ढंग से बाहर निकाला गया। अब सबल यह उठता है कि आखिर कार उक्त रेलवे फाटक पर ऐसी लापरवाही का जिम्मेदार कौन है,,? क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार है,,?



