फैमिली आईडी पंजीकरण शिविर सम्पन्न

जसवंतनगर,इटावा। ग्राम पंचायत मलाजनी में फैमिली आईडी हेतु व्यापक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ऐसे सभी परिवारों को फैमिली आईडी प्रणाली से जोड़ना था जो किसी कारणवश अब तक पंजीकरण से वंचित थे। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपना पंजीकरण कराया और विभागीय टीम ने पूरे दिन व्यवस्थित तरीके से कार्य संपन्न किया।

शिविर का संचालन खंड विकास अधिकारी की निगरानी में किया गया। उन्होंने फैमिली आईडी की उपयोगिता बताते हुए कहा कि राज्य सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब फैमिली आईडी के माध्यम से ही दिया जा रहा है, इसलिए प्रत्येक परिवार का पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में प्रधान लक्ष्मी नारायण शाक्य ने स्वयं उपस्थित होकर ग्रामीणों को फैमिली आईडी बनने की प्रक्रिया समझाई और लोगों को आवश्यक दस्तावेज समय से उपलब्ध कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधान ने कहा कि फैमिली आईडी के माध्यम से शासन की सुविधाएं सीधे पात्र परिवारों तक पहुंचेंगी, जिससे पारदर्शिता और त्वरित लाभ सुनिश्चित होगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी सुमित पालीवाल, पंचायत सहायक अंजली शाक्य, पंचायत सहायक सचिन तथा प्रधानाध्यापक विशुन सिंह ने मिलकर पंजीकरण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्वयं सहायता समूहों की दीदियों ने भी ग्रामीणों को समझाकर सही क्रम में पंजीकरण कराने में सक्रिय सहयोग दिया, जिससे भीड़ होने के बावजूद प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के चलती रही।

शिविर में फैमिली आईडी से वंचित सभी परिवारों का शत-प्रतिशत पंजीकरण सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अधिकारियों एवं ग्राम पंचायत टीम के संयुक्त प्रयास से यह कैंप अत्यंत सफल रहा।

Related Articles

Back to top button