प्वाइण्ट एकेडमी का परीक्षाफल रहा शानदार

भरथना,इटावा। होली प्वाइण्ट एकेडमी का सीनियर सेकेण्ड्री (10वीं) का परीक्षाफल शानदार रहा। विद्यालय में अध्ययनरत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की।
बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय की छात्रा अंशिका यादव ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम, पीयूषराज यादव ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय व राघवेन्द्र अवस्थी ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
साथ ही विद्यालय की टॉप-10 सूची में अनुष्का,कृष्णा सिंह, चित्राभिनन्दन सिंह,अंश यादव,श्रेया चौधरी,नर्मता तथा आयुष कुमार मौर्य ने भी अपनी जगह बनायी। वहीं विद्यालय के 61 छात्रों ने गणित में,82 छात्रों ने सामाजिक विज्ञान में,75 छात्रों ने विज्ञान में,अंग्रेजी में 89 छात्रो ने,हिन्दी में 95 छात्रों ने तथा कम्प्यूटर एप्लीकेशन में 100 छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विशेष योग्यता प्राप्त की। छात्र-छात्राओं की इस सफलता पर संस्था के निदेशक डा0प्रदीप चन्द्र पाण्डेय,प्रधानाचार्य मनोज मिश्रा,शिक्षक अमित श्रीवास्तव,अनुराग दीक्षित, अरूण मोटवानी,आनन्द तिवारी,उमाशंकर श्रीवास्तव,गोविन्द शाक्य, हिमांशु,आकाश गुप्ता, गौरव शाक्य आदि ने मेधावियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।



